सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने। विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते। सम्पूर्ण ब्रम्हाण्ड के प्राणी जगत की जिह्वा को संगीत, काव्य, कला, रस, छ्न्द, वाणी एवं वीणा प्रदान करने वाली विद्या, बुद्धि व ज्ञान की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती जी को समर्पित पावन बसंत पंचमी पर्व पर विद्यालय में पूजन हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ। बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनायें।