आज 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कर तिरंगा रैली व मार्च निकाला गया, जिसमें विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. हमारा संविधान हमारी लोकतांत्रिक शक्ति, समानता, न्याय के प्रति अटूट निष्ठा का आधार एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और वीर जवानों के शौर्य का प्रतीक है. आइए हम सब मिलकर अपने संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं राष्ट्र की अखंडता को सुदृढ़ करने का संकल्प लें। गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें.